चुकंदर कांजी बड़ा(chukander kanji wada recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को पानी में डालकर 3घंटा फूलने के लिए छोड़ दें और फिर एक छलनी में डालकर रखे। जार में डालकर महीन पीस लें। एक बडे बर्तन में निकाल कर रख दे फिर हाथों की सहायता से अच्छी तरह से फेट ले। जब दाल पानी में डालने से उपर आ जाए तो समझ लीजिए कि दाल अच्छी तरह से फेटा गया है।
- 2
फेटे हुए दाल में अदरक, हरा मिर्च का पेस्ट, नमक, धनिया पत्ता औरहींग डाले फिर अच्छी तरह से मिला ले फिर एक कडाही में तेल डालकर गर्म कर ले फिर उसमे गोल बड़ा बनाकर लाल छान लें और फिर एक बडे बर्तन में पानी डाल कर उसमे छाने हुए बड़े को डालकर रखे।
- 3
चुकंदर को पीस कर छान लें और फिर बड़े में डालकर उसमे पीसा हुआ राई,काला नमक, सादा नमक, भुने हुएजीरा पाउडर और धनिया पत्ता डाले। एक दिन के बाद खायें। बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होती हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16838617








कमैंट्स (5)