कच्चे केले की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
केले को धोकर 5 से 7 मिनट तक उबाल लेंगे जब उसका छिलके का कलर चेंज हो जाए तब उसे पानी से निकाल कर छिलका उतार कर ठंडा कर लेंगे और उसे टुकड़ों में काट लेंगे
- 2
गरम तेल में केले के टुकड़ों को गोल्डन होने तक तलेंगे एक कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल लेंगे तेल गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालेंगे फिर उसमें बारीक कटे हुए प्याज़ अदरक लहसुन डालकर प्याज़ के गोल्डन होने तक भुनेंगे
- 3
फिर मसाले में बारीक कटे हुए टमाटर डालेंगे और और साथ ही उसमें नमक, मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर,गरम मसाला पाउडर डालकर तीन से चार मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करके ढक कर पकाएंगे
- 4
अब उसमें तले हुए केले डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगेऔर 5 से 7 मिनट तक ढक कर पाएंगे ताकि मसाले का फ्लेवर सब्जी में अच्छी तरह से आ जाएलीजिए स्वादिष्ट केले की सब्जी तैयार है जो ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है इसे रोटी पराठे या पूरी के साथ सर्व करें
टिप्स
केले को उबालकर ठंडा करके छीले और उसे गरम तेल में गोल्डन होने तक फ्राई करें इससे केले ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से बहुत सॉफ्ट होते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स