मैगी कॉर्न कटलेट बिथमैगी मसाला
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में पानी डाल कर गर्म कर ले फिर उसमे मैगी डालकर उबाल कर रखे। एक स्टेनर में डालकर रखे।
- 2
एक बर्तन में मैश किया हुआ आलू डालकर उसमे कटा हुआ प्याज, हरा मिर्च और धनिया पत्ता डाले। फिर उसमे नमक स्वीटकॉर्न, ब्रेड का चूरा एक चमच, गोल मिर्च पाउडर और उबला हुआ मैगी डाले। मैगी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला ले ।
- 3
एक चमच कॉर्न फ्लोर डालकर नींबू का रस डालकर मिला ले ।
- 4
अचछी तरह से मिला ले फिर हाथ में थोड़ा सा तेल लगा कर थोड़ा सा मिऋण लेकर गोल गोल बना ले। सभी कटलेट को तैयार कर एक पलेट में रखे। फिर सभी कटलेट को 1घंटे के लिए फ्रिज में रख दे ।
- 5
एक कडाही मे तेल डालकर गर्म कर ले फिर एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और मैदा डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले फिर उसमे कटलेट को डालकर ब्रेड का चूरा में लपेट कर मध्यम आच पर लाल होने तक छान लें और फिर गरमा गरम सर्व करें।
- 6
किसी भी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (4)