कुट्टू के आटे के कटलेटस
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें फिर आलू को कद्दूकस कर लें फिर उसमें नमक, कटा हुआ हरा धनिया,कटी हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से मिला ले और गोल गोल कटलेट्स बना लें ऐसे ही सब बना लें
- 2
अब तरफ कड़ाई में घी डाल कर गर्म होने दे और एक तरफ एक बर्तन में कुट्टू आटे को डाल उसे पानी की सहायता से गाड़ा सा पेस्ट बना लें जैसे मैने बनाया है (आप पेस्ट मे हल्का सा नमक भी डाल सकते हैं)
- 3
अब घी गर्म हो चुका है अब आप कुट्टू के आटे के पेस्ट मे, जो गोल गोल कटलेट बनाए थे उसे चम्मच की सहायता से डिप करे और कड़ाई में डाल दें जैसे मैने डालें है
- 4
अब आप इन्हे सुनहरा होने तक सेके और ऐसे ही सारे कटलेट्स बना लें तैयार है कुट्टू आटे के कटलेट्स इन्हे आप खट्टी- मिट्टी चटनी के साथ सर्व करें
- 5
मैने ये फलहारी (व्रत) मे बनाई है। आप अगर ऐसे ही बनाना चाहते हैं तो आप आलू के पेस्ट मे हींग,जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,मिला कर बना सकती है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (13)