नो फायर इंस्टेंट गुड़ ड्राई फ्रूट्स मोदक : सिर्फ 10 मिनट में

नो फायर इंस्टेंट गुड़ ड्राई फ्रूट्स मोदक : सिर्फ 10 मिनट में
कुकिंग निर्देश
- 1
नो फायर मोदक बनाने के लिए सबसे पहले सुखे नारियल को ग्रेट कर लेंगे और डेट्स के बीज निकालकर टुकड़ो में कट लेंगे ।
- 2
अब ड्राई फ्रूट्स को रफली कट कर लेंगे फिर कटे हुए डेट्स, ग्रेटेड नारियल को मिक्सी जार में डाल देंगे।
- 3
इसी समय पिसी हरी इलायची और गुड़ भी इसमें मिला देंगे और सभी को ग्राइंड कर लेंगे।
- 4
अब इसे एक प्लेट में ट्रांसफ़र कर लेंगे और रोस्टेड पोस्ट का दाना भी डाल देंगे, यह मेरे पास पहले से रोस्टेड रखा था इसे डालना ऑप्शनल है । पोस्ता दाना डालने से मोदक स्वाद दोगुना बढ़ जाता हैं।
- 5
पिसी हुए सामग्री से रफली लड्डू बना लेंगे जिससे मोदक बनाने में आसानी रहेगी । अब मोदक बनाने वाले मोल्ड को घी से ग्रीस कर लेंगे फिर मोल्ड मे गुलाब के पंखुड़ी रख पिसी हुई सामग्री रखेंगे ।
- 6
अब सांचे / मोल्ड को बन्द कर मोदक बना लेंगे।
- 7
इसी तरह हम सारे मोदक तैयार कर लेंगे ।
- 8
मोदक को प्लेट में ट्रांसफर कर लेंगे ।
- 9
नो फायर गुड। / ड्राई फ्रूट्स मोदक तैयार है.
- 10
अगर आप भी झटपट, नो फायर मोदक बनाना चाहते हैं,तो इस रेसिपी को ट्राई करें और गणपति बप्पा जी को भोग लगाएं और प्रसाद वितरित करें ।गणपति बप्पा मोरया 🙏
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (32)