स्ट्रॉबेरी शाही टुकड़ा

#CL
#पकवान में प्यार
#वैलेंटाइन डे
शाही टुकड़ा एक पारंपरिक मिठाई है, जिसमें ब्रेड को तल कर उसपर मेवे युक्त रबड़ी से सजाकर परोसा जाता है, मैंने इसी में थोड़ा बहुत बदलाव करते हुए स्ट्रॉबेरी जैम और रबड़ी को प्रयोग करते हुए स्ट्रॉबेरी शाही टुकड़ा बनाया हैं।
स्ट्रॉबेरी शाही टुकड़ा
#CL
#पकवान में प्यार
#वैलेंटाइन डे
शाही टुकड़ा एक पारंपरिक मिठाई है, जिसमें ब्रेड को तल कर उसपर मेवे युक्त रबड़ी से सजाकर परोसा जाता है, मैंने इसी में थोड़ा बहुत बदलाव करते हुए स्ट्रॉबेरी जैम और रबड़ी को प्रयोग करते हुए स्ट्रॉबेरी शाही टुकड़ा बनाया हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
स्ट्रॉबेरी को गुनगुने पानी में दो से तीन बार धोकर अलग रख लें।
- 2
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को छोटे पीस में काट लें, एक पैन में कटे हुए स्ट्रॉबेरी और चीनी को डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए जैम जैसा गाढ़ापन आने तक पकाएं।
- 3
एक दूसरे पैन में दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर उबलने दे, कॉर्नफ्लोर को थोड़े से दूध में डालकर मिक्स करें और इसमें डालकर लगातार हल्का सा गाढ़ा होने तक पकायें।
- 4
इसे एक बाउल में डालकर हल्का सा ठंडा करके केसर, इलाइची पाउडर, और पिंक कलर डालकर मिक्स करें।
- 5
ब्रेड स्लाइस को हार्ट शेप मोल्ड से काटकर चाहे तो घी में फ्राई करें,या नॉन स्टिक पैन पर हल्का सा घी लगाकर करारा सेकलें।
- 6
सब ठंडा होने पर सर्विंग डिश में एक ब्रेड स्लाइस रखें, उस पर स्ट्रॉबेरी जैम डालकर फैलाये,इसपर दूसरी ब्रेड रख कर सैंडविच बनाये,अब दूध वाला मिश्रण डाले, और सबसे ऊपर फिर से जैम डाले।
- 7
रंग बिरंगे स्प्रिंकलर डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (10)