दही बड़े

Deepika Arora @Deepika_Arora
दही बड़े
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें।सुबह दाल को धोकर मिक्सी में पीस लें, जरूरत अनुसार थोड़ा पानी नमक और हींग डालें।
- 2
पिसी दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें और 5-7 मिनट एक ही दिशा में अच्छे से फेंटें।
- 3
कढ़ाई में तेल गरम करें, दाल के छोटे-छोटे गोले बनाकर गोल्डन होने तक तलें।
- 4
तले हुए वड़ों को तुरंत ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए डालें।
- 5
दही को अच्छे से फेंट लें।प्लेट में पापड़ी रखें, ऊपर से पानी से दबाकर निकाले हुए वड़े रखें।
- 6
वड़ों पर फेंटी हुई दही डालें, फिर हरी चटनी, इमली की चटनी, नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें
- 7
बच्चों और बड़ों को सभी को बहुत पसंद आते हैं दही बड़े
- 8
हर पार्टी की शान होते हैं दही बड़े
टिप्स
दाल को एक ही दिशा में फेंटने से वड़े हल्के और फूले हुए बनते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25470095






















कमैंट्स (2)