वेज तहरी

#CA26
तहरी उत्तर प्रदेश की या यूं कहें कि पूर्वांचल की एक खास रेसिपी है जो कि अपनी मनपसंद सब्जियों के साथ बनाई जाती है, इसमें आप मौसम के हिसाब से कोई भी सब्जी डाल सकते हैं,पर आलू और प्याज इसमें अवश्य प्रयोग होती है,में एक वन पाट मिल है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सब्जियों और हरी मिर्च को धुलकर बारिक काट कर रख लें,और चावल को भी धुलकर रख लें
- 2
अब कुकर में तेल डालकर जीरा चटकाए,कटे प्याज और हरी मिर्च डालकर गुलाबी भूनें सभी सब्जियों को डालकर एक दो मिनट भूनकर मसाला हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं
- 3
चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं
- 4
आवश्यकता अनुसार पानी डालकर कुकर बन्द कर दें,एक सीटी लगाकर गैस बंद कर दें,प्रेशर अपने आप निकलने के बाद खोलें,और अच्छी तरह मिलाएं
- 5
तैयार तहरी पर कटी हुई हरी धनिया डालें और गरमागरम सर्व करें
टिप्स
ये तहरी आप बिना किसी सब्जी चटनी के भी खा सकते हैं पर हमारे यहां तहरी के साथ दही सब लोग पसन्द करते हैं, तहरी बनायें समय ध्यान दें कि प्रेशर निकलने पर तुरंत अच्छी तरह मिला दें नहीं तो सब्जियां एक ही तरफ रह जायेंगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)