Kaju mango milkshake

#CA26
#week7
#प्रकृतिकेछुपेखजाने
#आम #mango
#काजू #cashewnut
#मिल्कशेक #milkshake
#healthy #टेस्टी
वैसे तो सभी लोग गर्मी की मौसम में आम 🥭से बहोत सारी रेसिपीस बनाते ही हैं जैसे मिठाई, शरबत, स्मूथी, जूस ,मिल्कशेक और भी बहुत सारी...।
मैंने भी आज एक मिल्कशेक ही बनाया है पर एक ट्विस्ट के साथ क्यूंकि ये पूरा हेल्थी हैं।
मेरी रेसीपी का नाम है काजू आम मिल्कशेक। आप चाहे तो ये व्रत उपवास में भी बनाकर पी सकते हैं। क्यूंकि ये घर में मौजूद चीज़ों से ही बना है। ट्विस्ट क्या है जानना है तो मेरी रेसीपी को देखना पड़ेगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैं शेक बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल करूंगी तो उसके लिए मैं 3 कप दूध, साथ में चीनी की जगह 6-7 बड़े चम्मच गुड़ का पाउडर और आइस क्यूब्स ले रही हूँ।
- 2
मैंने इस रेसिपी को बनाने के लिए चार केसर आम लिए है और साथ में 10 -15 काजू को पानी में भिगो लिया हैं जिस से वो थोड़े नरम हो जाएंगे।
- 3
चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया है यही सीक्रेट है इस रेसिपी का।
- 4
अब दूसरी जो सामग्रियां है उसे एक एक कर के आम के पल्प में डालते जायेंगे। जैसे भिगोए हुए काजू और गुड़ का पाउडर।
- 5
अब सबसे पहले मैंने मिक्सर में आम के टुकड़ों को पीस कर उसका पल्प बना लिया हैं।
- 6
फिर उसमें आइस क्यूब्स और दूध को थोड़ा थोड़ा कर के डालते जायेंगे। मैंने पूरा दूध नहीं डाला था क्यूंकि मेरा मिक्सर जार छोटा हैं।
- 7
अब मिक्सर जार को बंद कर के उसका जूस बना लेंगे। तो आप देख सकतें हैं कितना अच्छी तरह से बन गया है।
- 8
मैंने सभी जूस को एक पतीले में निकाल के बाकी का दूध भी उसमें मिला दिया है। तो अब तैयार हो गया काजू आम मिल्कशेक।
- 9
जिसको मैंने 3 कांच के गिलास में निकाल लिया हैं और उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिजर में सेट करने के लिए रखा है। 15 मिनिट के बाद बाहर निकालने के बाद उस पर थोड़े काजू और आम के टुकड़ों को रखकर सर्व किया है। लीजिए आनंद लीजिए गर्मी के मौसम में ठंडे ठंडे मिल्क शेक का।
टिप्स
आप जब मिक्सर में काजू और आइस क्यूब्स को डाल के पीसे तो उसे पल्स मोड़ यानी कि चालू बंद करें तो इस से थोड़े काजू और आइस क्यूब्स रहे जाते हैं पीसे बिना तो जब आप पियोगे तो उसका स्वाद बहुत ही मस्त आएगा।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)