सादी स्वादिष्ट घी जीरा और लहसुन तड़का दाल

#CA26
यह सादी और स्वादिष्ट दाल मम्मी के हाथ की बहुत टेस्टी लगती है। मैं यह दाल पराठे और अचार के साथ खाती हुं ।
सादी स्वादिष्ट घी जीरा और लहसुन तड़का दाल
#CA26
यह सादी और स्वादिष्ट दाल मम्मी के हाथ की बहुत टेस्टी लगती है। मैं यह दाल पराठे और अचार के साथ खाती हुं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
तुअर दाल को धोकर 1 घंटे तक भिगोकर रखें, इसके बाद इसमें 4 कटोरी पानी डालें और अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं
- 2
इसको कुकर में रखकर 4-5 सीटी लें और कुकर खोलकर दाल को मैश करें, इसमें पानी डालकर मिलाएं और हरा धनिया डालें।
- 3
इसका तड़का बनाएंगे, इसके लिए तड़का पैन में घी डालकर गर्म करें घी पिघलने पर उसमें जीरा डालें ।
- 4
जीरा तड़तड़ाने पर बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें, लहसुन हल्का लाल होने पर पकी हुई दाल डालकर मिलाएं 1 कप पानी डालकर मिलाएं, अच्छी तरह से मीडियम आंच पर 2 मिनट उबालें
- 5
गरम गरम स्वादिष्ट दाल पराठे और अचार के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)