पोहा मैंगो बर्फी

पोहा मैंगो बर्फी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को छिलकर पल्प निकाल कर चम्मच से मिलाकर एक बराबर कर लें, आप चाहें तो मिक्सी में भी पिस सकती हैं।
- 2
पोहा को अच्छी तरह साफ कर लें,कढाई मे घी गरम करे, पोहा डालकर चलाते हुए सुनहरा भून लें
- 3
आधा दूध में पहले से गुड़ घोलकर रख लें,भूने हुए पोहा में साया दूध डालकर धीमी आंच पर पोहा नर्म होने तक पकाएं,चलाते हुए पोहा को मसलते जायें जिससे पोहा अच्छी तरह मिल जाये
- 4
जब पोहा और दूध मिक्स हो जाये,मलाई और आम डालकर मिलाए, लौंग और इलायची को दरदरा पिसकर मिलाए
- 5
अब मिश्रण को तबतक चलाए, जबतक मिश्रण हलवा की तरह होकर कढाई न छोङने लगे,काजू और नारियल को बारिक काट कर आधा मिला दें,पहले से घी से ग्रिस किए थाली पर मिश्रण को फैलाकर, हाथ से चिकना करें
- 6
बाकी बचा हुआ ड्राई फ्रूट्स भी उपर से डालकर,बर्फी को दो तीन घंटा ठंडा होने दें,ठंडा होने पर मन पोहा मैंगो बर्फी को मनचाहे आकार मे काटकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)