#मोठ दाल शाही

#CA2026 week 11
मोठ दाल आयरन से भरी बहुत ही लज़ीज मिर्च टमाटर कई तड़के के साथ चने के आटे की रोटी के साथ और साथ खीरा रायता आज का लंच हो गया मज़ेदार
#मोठ दाल शाही
#CA2026 week 11
मोठ दाल आयरन से भरी बहुत ही लज़ीज मिर्च टमाटर कई तड़के के साथ चने के आटे की रोटी के साथ और साथ खीरा रायता आज का लंच हो गया मज़ेदार
कुकिंग निर्देश
- 1
मोठ दाल को रात में भिगो दें फिर सुबह अच्छी तरह धोकर हल्का सा नमक डाल कर उबाल ले
- 2
अब कढ़ायी गर्म कर एक चम्मच घी डालें और जीरा,लोंग,काली मिर्च, दाल चीनी, करी पत्ता डाल कर चला कर मसाले डाले हल्दी नमक मिर्च धनिया चना मसाला गर्म मसाला सब डाल कर पिसा हुआ टमाटर डालें
- 3
फिर बदाम काजू पेस्ट कर डाले मसाला अच्छे से भून कर दाल डाले
- 4
दो ग्लास पानी डाल कर पकाए पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें
- 5
एक बाउल में निकल लें अब घी करची में गर्म कर हरी मिर्च आधा टमाटर बारीक कटा धनिया तड़का लगाएं एक बड़ा चम्मच अमूल क्रीम डालकर खाए
- 6
लजीज खाने में स्वादिष्ट है यह दाल तो बनाये जरूर 😊
टिप्स
रात में भिगोना जरूर है और पूरी बनाने के बाद तड़का लगाना भी जरूरी है महक जाएगा आपका भोजन 🥘
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (7)