भरवा बेसन मिर्ची

भरवा बेसन मिर्ची एक पारंपरिक और स्वादिष्ट भारतीय रेसिपी है। मसालेदार बेसन की स्टफिंग से भरी हरी मिर्च को धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भुना जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व खरे और घर के बने पारंपरिक स्वाद का आनंद लें। 🌶️💚

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल गर्म कर के बेसन भून ले। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, दरदरी पीसी सौंफ धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर ले। स्टफिंग तैयार है।
- 2
अब हरी मिर्च को बीच में से कट कर ले और बीज निकाल दे। स्टफिंग में थोड़ा पानी मिलाए और मिक्स कर ले। स्टफिंग को मिर्च के बीच में भर दे।
- 3
इस तरह सभी मिर्च भर कर तैयार कर ले।पैन में तेल गर्म करे और जीरा, हींग डालकर तड़का ले।
- 4
अब इसमें मसाला भरी मिर्च रख कर पलट पलट कर सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक भून ले।
- 5
जब मिर्च सभी तरफ से अच्छी तरह भून जाए तब गैस बन्द कर दे और किसी प्लेट में निकाल ले।
- 6
भरवा बेसन मिर्ची को दाल - चावल, पराठा, रोटी के साथ सर्व कर सकते है।
टिप्स
कम तीखी और मोटी हरी मिर्च का इस्तेमाल करें। मिर्चों को धीमी आँच पर पकाने से बेसन अच्छी तरह पकता है और स्वाद भी बेहतरीन आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)