साउथ इंडियन थाली

#CA26
साउथ इंडियन थाली के सभी व्यंजन अपने आप में ही परिपूर्ण है। जैसे डोसे के साथ सांभर और चटनी और वड़े के साथ सांभर और चटनी याने सांभर वड़ा
साउथ इंडियन थाली
#CA26
साउथ इंडियन थाली के सभी व्यंजन अपने आप में ही परिपूर्ण है। जैसे डोसे के साथ सांभर और चटनी और वड़े के साथ सांभर और चटनी याने सांभर वड़ा
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू मसाला:-- उबले आलूओं को छीलकर बड़े बड़े टुकड़ों में काटें । एक पैन में तेल गरम करें उसमें राई और जीरा डालकर मिलाएं । राई तड़तड़ाने पर प्याज और हरी मिर्च डालें, प्याज हल्का लाल होने पर हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अब कटे हुए आलूओं को डालकर मिलाएं,4 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएं मीडियम आंच पर पानी सुखे तक पकाएं, हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- 2
सांभर:-- सर्व प्रथम एक गरम पैन में तेल डालें, इसमें राई और जीरा डालकर राई तड़तड़ाने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर मिलाएं। प्याज हल्का लाल होने पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला पाउडर डालकर मिलाएं कुछ देर भुनने के बाद इसमें टोमेटो प्यूरी डालकर नमक डालकर मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं
- 3
इसके बाद इसमें पकी हुई तुअर दाल डालकर मिलाएं, आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिलाएं, मीडियम आंच पर 2-3 मिनट उबालें। बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं। गैस बंद करें ।
- 4
नारियल की चटनी:-- नारियल पाउडर को एक मिक्सी के जार में डालें, उसमें दालिया और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें, मिक्सिंग बाउल में निकाल कर नमक डालकर मिलाएं और तड़का लगायें । एक तड़का पैन में तेल गरम करें उसमें राई डालकर राई तड़तड़ाने पर सुखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ देर भुनने के बाद चटनी में डालकर मिलाएं।
- 5
डोसा:-- डोसे के लिए सर्व प्रथम डोसे के घोल में नमक मिलाकर अच्छी तरह से फेंटें। अब एक नान स्टिक गरम तवे पर 1 छोटा चम्मच तेल फैलाकर धीमी आंच पर 1 बड़ा चम्मच डोसे का घोल डालकर तुरंत फैलायें। मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने पर डोसे पर 2 बड़ा चम्मच आलू मसाला डालकर फोल्ड करके निकालें ।
- 6
वड़ा:-- एक मिक्सी के जार में भीगी हुई उड़द दाल डालें उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पीसें। नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 2 मिनट तक लगातार फेंटें। गरम तेल में बड़े डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- 7
सर्व करते समय एक सर्विंग प्लेट में सबसे पहले एक तरफ मसाला डोसा रखें फिर ए बाउल में सांभर और दूसरे बाउल में नारियल की चटनी और फिर एक तरफ 4 वड़ा रखकर चटनी और सांभर के ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व करें।
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (6)