कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले थोड़ा पानी उबाल लें और सोया चंक्स धोकर डाल दें। 5 मिनट के बाद पानी ठंडा करके सोया चंक्स निकाल लें।
- 2
सोया चंक्स को दबा कर पानी निकाल लें और अलग रखें।
- 3
अब एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल गर्म कर लें। जीरा डाल कर चटका लें। मिर्च डालें।
- 4
प्याज़ डाल कर गोल्डन कलर आने तक फ्राई करें। सारे मसाले, अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर खुशबू आने तक भूनें। टमाटर डालें और तेल निकलने तक भूनें।
- 5
पानी डालकर ग्रेवी बनाएं। सोया चंक्स डालें.ढंक कर 5 मिनट पकाएं।
- 6
गर्म गरम चपाती और चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26340052







कमैंट्स (5)