चीज़ी पनीर वेज़ सैंडविच

Meenakshi Verma( Home Chef) @vegetarianzaika_01
चीज़ी पनीर वेज़ सैंडविच
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को एक साथ रखें एक बाउल में पनीर कस लें।
- 2
अब इसमें सारी सब्जियां डालें।
- 3
अब सभी मसाले डालें।
- 4
पुदीना पाउडर काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 5
अब ब्रेड स्लाइस पर बटर स्प्रेड करें।
- 6
अब चटनी स्प्रेड करके पनीर मिश्रण स्प्रेड करें।
- 7
अब इस पर 1/2 चीज़ स्लाइस रखें दूसरी ब्रेड से कवर करें तवा गरम कर बटर स्प्रेड करें और सेंडविच रखें।
- 8
बटर लगाकर मीडियम फ़्लेम पर सुनहरा होने तक सेक लें।ऐसे ही पलट कर दूसरी साइड से भी सेंडविच को सेक लें।
- 9
ऐसे ही सारे सेंडविच बनाकर तैयार करें अब कट करें सर्विंग प्लेट में रखें।
- 10
चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
- 11
टिप्स
पनीर सेंडविच को और भी टेस्टी बनाने के लिए मैंने इसमें धनिया पत्ती चटनी को इस्तेमाल किया है इससे इसका टेस्ट और भी बढ़ गया है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26343052



































कमैंट्स (14)