राजस्थानी खोबा रोटी🫓, कढ़ी और चावल 🍚 – पारंपरिक से आधुनिक अंदाज़ तक

#CA26
कुरकुरी खोबा रोटी, स्वादिष्ट कढ़ी और स्टीम्ड चावल का यह प्लेटर
राजस्थानी खोबा रोटी🫓, कढ़ी और चावल 🍚 – पारंपरिक से आधुनिक अंदाज़ तक
#CA26
कुरकुरी खोबा रोटी, स्वादिष्ट कढ़ी और स्टीम्ड चावल का यह प्लेटर
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा,नमक, और घी मिलाकर मोयन दें।
गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें।
15–20 मिनट ढककर रख दें।मोटी रोटी बेलें (लगभग ½ से ¾ सेमी मोटी)।उंगली और चिमटी की मदद से पूरी रोटी पर खोबा (गहरे गड्ढे/डिज़ाइन) बनाएं।तवे पर धीमी आँच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें। - 2
आखिर में घी लगाकर गरमागरम परोसें।
- 3
दही, हल्दी, नमक और पानी को अच्छी तरह फेंट लें ताकि गुठलियाँ न रहें।इस मिश्रण को कढ़ाही में डालकर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएँ।फिर बेसन का घोल करके डाले ।फिर धीमी आँच पर 20–25 मिनट पकाएँ।अलग पैन में घी गरम करें।
जीरा, राई, मेथी, हींग, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें।गैस बंद करके लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत कढ़ी में मिला दें।
ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें। - 4
खोबा रोटी + कढ़ी + स्टीम्ड राइस के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा घी और ताज़ा हरा धनिया डालने से स्वाद बेहतर लगता है ।
टिप्स
➡️खोबा रोटी को धीमी आँच पर सेकें, इससे वह अंदर तक अच्छी तरह पकती है और उसका पारंपरिक डिज़ाइन भी सुंदर बनकर उभरता है।
➡️कढ़ी को लगातार चलाते हुए पकाएँ, ताकि उसमें गुठलियाँ न बनें और वह एकदम मुलायम बने।
➡️परोसते समय चावल को मोल्ड की मदद से आकार दें और रोटी पर हल्का-सा घी लगाएँ, इससे स्वाद और प्रस्तुति दोनों बेहतर लगते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)