नारियल लड्डू CoconutLadoo

ताज़े नारियल के लड्डू — हर बाइट में नारियल की खुशबू और घर की मिठास!
कम मेहनत में बनने वाली ये मिठाई त्योहार हो या कोई खास दिन, हर मौके के लिए एकदम perfect है।
नारियल लड्डू CoconutLadoo
ताज़े नारियल के लड्डू — हर बाइट में नारियल की खुशबू और घर की मिठास!
कम मेहनत में बनने वाली ये मिठाई त्योहार हो या कोई खास दिन, हर मौके के लिए एकदम perfect है।
कुकिंग निर्देश
- 1
ताज़ा कटे नारियल का छिलका निकाल लें और मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर बारीक कर लें। साथ ही चीनी भी मिल कर पीसे।
- 2
कड़ाही में ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आँच पर 2–3 मिनट हल्का भूनें।मिल्क पाउडर और सूखा नारियल डालकर लगातार चलाएँ।
- 3
जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएँ।
इलायची पाउडर डालकर मिलाएँ और गैस बंद कर दें।
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। - 4
हाथों पर हल्का घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।हाथों पर थोड़ा घी लगाकर लड्डू बनाने से आसानी से शेप बनती है।
लड्डुओं को सूखे नारियल में रोल करके सर्व करें। - 5
लड्डुओं को सूखे नारियल में रोल करने से सुंदर फिनिश और नारियल का स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
- 6
ताज़े नारियल के कारण इन्हें फ्रिज में रखें और 2–3 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना बेहतर है
- 7
- 8
टिप्स
नारियल ताज़ा और अच्छी तरह कद्दूकस किया हुआ लें, इससे लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगे।
नारियल को ज्यादा न भूनें, वरना उसका रंग और स्वाद बदल सकता है।
चीनी डालने के बाद मिश्रण में नमी आएगी, इसलिए धीमी आँच पर लगातार चलाएँ।
मिश्रण बहुत गीला हो तो थोड़ा Desiccated Coconut या मिल्क पाउडर डाल सकते हैं।
लड्डू बनाने से पहले मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (6)