खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी

#CA26
#त्योहारी जायके
#खजूर
#काजू
#ड्राई फ्रूट रेसिपी
खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है तभी ड्राई फ्रूट्स में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं खजूर और ड्राई फ्रूट खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है खजूर और ड्राई फ्रूट को मिक्स करके मैंने आज इसकी बर्फी बनाई है जो की बहुत ही स्वादिष्ट बनी है

कुकिंग निर्देश
- 1
खजूर को बीच से चीरा लगाकर उसके बीज अलग कर ले सभी ड्राई फ्रूट्स को ड्राई रोस्ट करके मोटे-मोटे टुकड़ों में काट ले खजूर और किशमिश को मिक्सर जार में अच्छे से ग्राइंड कर ले
- 2
पैन में घी गर्म करें इसमें खजूर किशमिश वाला मिश्रण और इलायची पाउडर डालकर मिश्रण अच्छे से 1सार हो जाए तब तक पकाए फिर इसमें कटा हुआ ड्राई फ्रूट डालें
- 3
अच्छे से चलाते हुए मिक्स करके दो-तीन मिनट तक पकाएं किसी समतल सतह पर फॉइल पेपर या पॉलीथीन पेपर रखकर घी से ग्रीस करें इस पर यह मिश्रण डालकर चौकोन शेप कर ले चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में काट ले
- 4
इसे 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें फिर उसके टुकड़े अलग कर ले
- 5
शुगर फ्री बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खजूर ड्राई फ्रूट की बर्फी तैयार है
- 6
यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी यह खाने में तो बहुत ही यम्मी लगती है और उसके फायदे तो कहने ही क्या
टिप्स
इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ी सी खसखस भी ड्राई रोस्ट करके डाल सकते हैं जिससे इसका क्रंच बहुत अच्छा आता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)