तिरंगा बिरयानी पुलाव

तिरंगा बिरयानी पुलाव
कुकिंग निर्देश
- 1
पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें इसमें खड़े मसाले डालें कुछ सेकेंड के लिए भूने चावल को धोकर डालें उसका डबल पानी और नमक डालकर चावल को पकाने के लिए रखें
- 2
कद्दू और गाजर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करें चावल के ऊपर छलनी वाली प्लेट रखकर इसके ऊपर यह सब्जियां डालकर रखें और ढक्कन लगाकर रखें चावल उबलने के साथ-साथ सब्जियां भी स्टीम हो जाएगी और चावल भी पक जाएंगे
- 3
स्टीम की हुई सब्जियों में एक छोटा सा टुकड़ा बीट रूट का डालकर ग्राइंड कर ले यह हमारा केसरी रंग का मिश्रण तैयार हो गया पुदीना कड़ी पत्ता हरा धनिया और हरी मिर्च को भी अच्छे से धोकर ग्राइंडर जार में डालें
- 4
इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से ग्राइंड कर ले यह हमारा हरे रंग का मिश्रण तैयार हो गया अब कढ़ाई में एक छोटा चम्मच तेल डालें इसमें हरे रंग का मिश्रण डालकर इसमें हल्दी लाल मिर्च और थोड़ा सा बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 5
हरे मटर और चावल डालकर अच्छे से मिक्स करके एक दो मिनट तक पकाएं हरे रंग का पुलाव तैयार है अब कढ़ाई में फिर से एक चम्मच तेल डालें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर इसको फ्राई करें
- 6
इसमें चावल डालकर अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट तक पकाएं या हमारे सफेद चावल बनकर तैयार है
- 7
फिर से कढ़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें इसमें कद्दू और गाजर वाला ग्राइंड किया हुआ पेस्ट डालें लाल मिर्च हल्दी और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करके एक दो मिनट तक पकाएं चावल डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए चलाते हुए 1 मिनट तक पकाएं इसी प्रकार तीनों कलर के बिरयानी पुलाव तैयार हो गए हैं अब इससे प्लेट में असेंबल करेंगे
- 8
सबसे पहले हरे चावल रखें उसके साइड में गोलाई में सफेद चावल डालें फिर उसके गोलाई में केसरी चावल डालकर अच्छे से सेट कर ले हरे धनिए से गार्निश करें
- 9
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगे के रंगों से बना हुआ स्वादिष्ट बिरयानी पुलाव का आनंद ले इसमें कोई भी कृत्रिम कलर का प्रयोग नहीं किया है
टिप्स
इस स्वादिष्ट बनाने के लिए आप चाहे तो प्याज़ को फ्राई करके बरसता बनाकर भी ऊपर से डाल सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (5)