नारियल मेवा पाक - मेवा पाक

यह मिठाई केवल एक व्यंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति में पवित्रता, उत्सव और आतिथ्य का प्रतीक है। जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि या विभिन्न व्रतों के दौरान नारियल और मेवे का पाक सबसे शुद्ध और ऊर्जावान माना जाता है। इसे भगवान को भोग लगाने के लिए सबसे सात्विक व्यंजनों में गिना जाता है, जो घर में सकारात्मकता और समृद्धि का संदेश लाता है।
बिना किसी प्रिजर्वेटिव के यह मिठाई हफ्तों तक खराब नहीं होती, इसलिए इसे त्योहारों पर आसानी से स्टोर किया जा सकता है। सूखा नारियल, घी, मखाने और मेवों का मिश्रण इसे बाहर से थोड़ा कड़क और अंदर से दानेदार व स्वादिष्ट बनाता है।
#CA26 #week24 #nariyal #sukha_nariyal
#meva_pak #nariyal_meva_pak
#janmashtami_special_recipe
#vrat_recipe #sweet_recipe #Falahari_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नारियल को तोड़कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट ले या कद्दूकस कर लें।
- 2
ड्राई फ्रूट्स भी निकाल लें।
- 3
कद्दूकस किए हुए सूखे नारियल को मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह से बारीक पीस ले।
- 4
कढ़ाई में धीमी आंच पर नारियल बूरा को अच्छी सी खुशबू आने तक हल्का सा भून लें। इससे नारियल की नमी निकल जाएगी ।
- 5
अब खसखस को भी हल्का सा भूनें उसी में खरबूजा बीज को भी डालकर हल्का चटका लें फिर एक प्लेट में निकाल कर रखें ।
- 6
1 छोटा चम्मच घी डालकर उसमें बाकी ड्राई फ्रूट्स भी बारी-बारी से चित्रानुसार रोस्ट कर निकाल लें।
- 7
उन्हें मिक्सी में दरदरा पीस ले।
- 8
गैस पर एक पैन रखें उसमें थोड़ा पानी डालें और गुड़ या गुड़ पाउडर को मेल्ट करें। । गुड़ में बबल्स आने लगेंगे अब गुड़ को थोड़ी देर ही पकाना है।
- 9
अब नारियल का बूरा, खसखस, दरदरा पिसा हुआ ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें । अब इसमें इलायची पाउडर और काली मिर्च पाउडर भी डाल दे और एक मिनट तक और पकाएं।
- 10
एक ट्रे को घी से ग्रीस कर ले फिर नारियल और ड्राई फ्रूट्स वाला मिश्रण ट्रे में फैला दें । ऊपर से पिस्ता कतरन और गुलाब के पेटल्स डाल दे और एकसार कर ले।
- 11
थोड़ा सा ठंडा होने पर जाए उसमें कट के निशान लगा दे।
- 12
नारियल मेवा पाक जम जाने के बाद उसे प्लेट में निकालें।
- 13
आप इसे एयर टाइट डिब्बे में रखे।
टिप्स
आप नारियल मेवा पाक बनाने में गुड़ की जगह चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं । अपनी पसंद के अनुसार मेवा की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं या दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (59)