वेज कॉर्न क्रीम चीज़ सैंडविच

#CA26
#Week27
#थीम - शाम की क्रेविंग्स
#सैंडविच
#वेज कॉर्न क्रीम चीज़ सैंडविच
#Cookpadindia
वेज कॉर्न क्रीम चीज़ सैंडविच स्वाद में लाजवाब होने के साथ साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं , कॉर्न और ब्रेड में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, इस सैंडविच में डालें जाने वाली गाजर शिमला मिर्च और कॉर्न फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर रखते हैं , इन सब्जियों से शरीर को विटामिन ए , सी और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।इसे ज्यादा सेहतमंद बनाने के लिए मैने ब्राउन आटा ब्रेड का इस्तेमाल किया है यह बच्चों को बहुत पसंद आता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले वेज कॉर्न क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने की सभी सामग्री इकट्ठी कर लें, स्वीट कॉर्न को उबाल लें गाजर कद्दूकस कर लें शिमला मिर्च को बारीक काट लें
- 2
अब एक बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न, बारीक कद्दूकस की हुई गाजर और बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें इस सब्जी वाले मिश्रण में क्रीम चीज़ डिप मिलाएं इसमें काली मिर्च पाउडर, मिक्स हर्ब्स मिलाएं स्वादानुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- 3
अब ब्रेड की स्लाइसेज रखें इस पर थोड़ा मक्खन लगाएं अब तैयार किया हुआ क्रीम चीज़ और सब्जियों का मिश्रण ब्रेड की दो स्लाइस पर अच्छी तरह और समान रूप से फैलाएं
- 4
दूसरी ब्रेड की स्लाइसेज से इसे ढंक दें और हल्के हाथों से दबाएं
- 5
इसे सैंडविच टोस्टर में रखे और सुनहरा व क्रिस्पी होने तक सेंक लें ।
- 6
तैयार वेज कॉर्न क्रीम चीज़ सैंडविच को गरमा गरम मनपसंद सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
- 7
- 8
टिप्स
आप इसे बिना सेके भी खा सकते हैं
आप इसमें क्रीम चीज़ के साथ कोई भी और वेजिटेबल्स मिला सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)