कॉर्न डिलाइट टीकी

#CA26
#शामकीकार्विंग्स
#मिस्ट्रीबास्केट
#कॉर्नडिलाईटटिकी
#healthyrecipe
#ingredients
#sweetcorn
#carrot
#capsicum
#gramflour
#riceflour
हेल्थी और टेस्टी रेसिपी।
स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां और साथ में चना दाल आटा और चावल से बनी ये टीकी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में।
कॉर्न डिलाइट टीकी
#CA26
#शामकीकार्विंग्स
#मिस्ट्रीबास्केट
#कॉर्नडिलाईटटिकी
#healthyrecipe
#ingredients
#sweetcorn
#carrot
#capsicum
#gramflour
#riceflour
हेल्थी और टेस्टी रेसिपी।
स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां और साथ में चना दाल आटा और चावल से बनी ये टीकी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में दरदरा पीसा हुआ स्वीट कॉर्न लें और उसमें बारीक कटी गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें। (ध्यान रखें कि स्वीट कॉर्न को पिसते समय पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें उसे बैटर पतला हो सकता हैं) ऊपर से 1 चम्मच गरम मसाला, 1-1.5 चम्मच सेंधा नमक (या स्वादानुसार) और 1 चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट,1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 चम्मच आमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 2
अब बाइंडिंग के लिए इसमें चम्मच के माप से 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच चावल का आटा डालें। साथ में टिकी को थोड़ा तीखा करने के 1/2 चम्मच हरी मिर्च और अदरक पेस्ट और डालें।अब एक बार हाथ से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद स्वीट कॉर्न का बैटर ढीला लगे तो उसमें 1 बड़े चम्मच चना दाल का आटा और 1 बड़े चम्मच चावल का आटा फिर से मिलाए ताकि बैटर थोड़ा सख्त हो सके। साथ में आधा चम्मच हरी मिर्च अदरक पेस्ट और 1/2 चम्मच सेंधा नमक फिर से डालें। कुल इसमें मैंने 2 से 2.15 चम्मच हरी मिर्च अदरक पेस्ट का इस्तेमाल किया है।
- 3
अब बैटर को अच्छे से मिला दें और उसमें से टिकिया बनाने के लिए दोनों हथेली पे थोड़ा तेल लेकर उसका गोल आकार बनाने ले और इसे थोड़ा हाथ से दबा दें।
- 4
कढ़ाई में तेल को मध्यम से तेज (Medium to High) आंच पर अच्छी तरह गर्म करें।
और गर्म तेल में धीरे से टिक्कियों को डालें। डालते ही तुरंत चम्मच न लगाएं, 1 मिनट तक इन्हें सेट होने दें। जब टिक्की नीचे से हल्की कड़क हो जाए, तब झारे की मदद से उसे धीरे से पलट दें। टिक्कियों को दोनों तरफ से सुंदर गोल्डन ब्राउन और सुपर क्रिस्पी होने तक अच्छे से तल लें। - 5
अब इन्हें तेल से छानकर प्लेट पर निकाल लें और लीजिए तैयार हैं स्वादिष्ट कॉर्न डिलाईट टिकी। टीकी जब थोड़ी ठंडी हो जाए तो उसके ऊपर तले हुए हरी मिर्च के टुकड़े, बारीक कटे हुए गाजर के टुकड़े और स्वीट कॉर्न के दानों से सजावट करें।
- 6
आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ भी खा सकते हैं।
टिप्स
इसमें पानी का इस्तेमाल करना मना है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (4)