पनीर लबाबदार

#पनीर
पनीर लबाबदार – यह एक प्रख्यात रेस्टोरेंट स्टाइल सब्ज़ी है। पनीर को क्रीमी, मखनी और मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है जो खाने में बेहद लज़ीज़ होता है।
पनीर लबाबदार
#पनीर
पनीर लबाबदार – यह एक प्रख्यात रेस्टोरेंट स्टाइल सब्ज़ी है। पनीर को क्रीमी, मखनी और मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है जो खाने में बेहद लज़ीज़ होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
काजू को एक कटोरी में गुनगुने पानी में डालकर 15 मिनट तक भिगोये, बाद में इसे टमाटर के साथ मिक्सी में बारीक़ पीस ले।
- 2
एक कड़ाही में मध्यम गैस पर तेल गरम करे और खड़े मसाले डाले, 30 सेकंड तक भूनें।
- 3
इसमे कटे हुए प्याज़ और नमक डाले व नरम और हल्का गुलाबी रंग का होने तक भूनें।
- 4
अब इसमे अदरक और लहसुन डालें और चमचे से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें।
- 5
अब टमाटर की प्यूरी और कटी हरी मिर्च व बाकी बचा नमक डालकर मिलाएं और पकने दे।
- 6
जब किनारों से तेल भी छूटने लगे तब लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर व पानी डाले और 5 मिनट तक उबाले।
- 7
अब गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी को हाथ से मसलकर डाले।
- 8
पनीर के टुकड़े डालें, सावधानी से मिला ले और 2 मिनट तक पकाये।
- 9
अब मक्खन व मलाई डाले और अच्छे से मिला दें।
- 10
एक उबाल आने पर गैस को बंद कर दें और हरी धनिया से सजा कर गरम रोटी, परांठे या नान के साथ परोसें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स