शाही मसाला ठंडाई

ठंडाई गरमी के मौसम में बनायी जाने वाला एक प्रसिद्ध भारतीय पेय है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक एवं शरीर को ठंडक पहुंचाता है जो कि दूध और सूखे मेवों से बनाया जाता है।
शाही मसाला ठंडाई
ठंडाई गरमी के मौसम में बनायी जाने वाला एक प्रसिद्ध भारतीय पेय है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक एवं शरीर को ठंडक पहुंचाता है जो कि दूध और सूखे मेवों से बनाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
ठंडाई मसाले के लिए बतायी गई सभी सामग्री को एक ज़ार में डालकर मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लेंगे।
- 2
अब एक पेन में दूध,केसर एवं चीनी डालकर कम आंच पर उबलने देंगे।
- 3
ठंडाई पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला देंगे। 5-7 मिनट के लिए उबलने देंगे।
- 4
गैस बंद करके ठंडा होने देंगे।
- 5
छलनी की मदद से छानकर फ्रिज में 20-30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे।
- 6
ठंडा होने पर गिलास में डालकर ऊपर से केसर, बारीक कटे हुए पिस्ता, गुलाब पत्तियों से सजा कर सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स