कुकिंग निर्देश
- 1
उरद दाल को रात में भिगो कर सुबहा छाननी में रख दे जिससे सारा पानी निकाल जाए
- 2
मैदे में नमक और तैल मिक्स करे फिर पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ ले और थोड़ी देर ढक कर सेट होने रख दे
- 3
अब पैन ले या कड़ाई ले उसमे तैल डाल कर हींग, जीरा और लौंग डाले
- 4
अब उरद दाल डाले पानी नही होना चाहिए फिर हल्दी, धनिया डाले और नमक डाले और फ्राई करे
- 5
जब दाल थोड़ी भुन जाए तो मिर्ची पाउडर मिक्स करे जब दाल थोड़ी लाल होने लगे तो सौफ पाउडर मिक्स करे गैस बंद करे
- 6
दाल को प्लेट में निकाल दे
- 7
दाल को ग्राइंडर में पिस ले पाउडर नही बनना है दरदरा ही रखे
- 8
अब कड़ाई में तैल डाल कर गर्म करे और मैदे की छोटी छोटी बॉल बना ले
- 9
बॉल के बीच में गड्ढा करे और चमच से डाल कर मिक्सर रखे और बंद कर दे
- 10
अब हल्का सा बेल ले या हाथ से भी फैला कर आकार दे
- 11
खड़ता छोटे गर्म है
- 12
धीमी आच पर खस्ता फ्राई कर ले सुनहरा भूरा होने तक
- 13
उबाले हुए आलू को हाथ से तोड़ ले या काट ले
- 14
कड़ाई में देसी घी डाले हींग, जीरा डाले
- 15
धनिया मिर्च पाउडर डाले और 1/2 कप पानी डाले
- 16
काट कर आलू डाले जरूरत के अनुसार पानी डालना है तो मिला सकते है
- 17
नमक और आमचूर पाउडर मिक्स करे ढक कर पकाए
- 18
इसकी सब्जी लुच्पुची जैसे होती है
- 19
अब खस्ते के साथ आलू की सब्जी और हरी चटनी हो तो और स्वाद आएगा
- 20
टिप...खस्ते के बीच में गड्ढा करके सभी डाल कर भी खा सकते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स