कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें, दाल और मेथी दाने को दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे या फिर पूरी रात के लिए भिगोएं।
- 2
दाल को स्मूद पीस लें। इसके बाद चावल को पीसकर बैटर तैयार कर लें।
- 3
इसमें नमक और पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लें। खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें ।
- 4
जब बनायेंगे और बैटर गाढ़ा लगे तो थोङा पानी डाल कर मिक्स करे और तवे पर आयल लगाकर बङे चमचे या कटोरी की सहायता से फैला दे और गोल शेप दे।
- 5
किनारों मे थोङा थोङा आयल डाले धीमी आंच पर सेंक ले।
- 6
पैन गर्म करें और इसमें जीरा और हींग डाले कढ़ीपत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
- 7
इसमें नमक और हल्दी डालकर चिली पाउडर और धनिया पाउडर डाले अच्छे मिक्स करें, आलूओं को अच्छे से मिक्स करे और सूखा लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।
- 8
डोसे के बीच मे आलू मिश्रण रखे और फोल्ड करे ।
- 9
नारियल चटनी, सांभर के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स