पनीर प्याज़ की कचौरी (Paneer pyaz ki kachori recipe in Hindi)
कचौरी पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध स्नैक है। ये कुछ अलग प्रकार की ही कचौरी है। पनीर मकई प्याज के साथ गाजर धनिया और हरी मिर्च का साथ एक नया ही स्वाद देता है यह वास्तव में बहुत टेस्टी और यम्मी स्नैक है । गर्म गर्म कचौरी का आनंद विशेष रूप से बरसात के मौसम में या सर्दियों में ही आता है ।
#टिपटिप

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में आउटर कवर की सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें व आटा जैसा बना लें
- 2
भरने के लिए तैयार की गई सभी सामग्री कोअच्छी तरह मिलाएं, अब 5 मिनट के लिए अलग रख दें
- 3
इस बीच पानी के साथ बेसन का पतला पेस्ट बना लें, इसमें नमक डालें
- 4
साफ और धुले पालक के पत्तों को बेसन के घोल में डुबो कर एक-एक पत्ता गर्म तेल में डुबाकर तलें
- 5
पेपर नैपकिन में उन्हें निकाल कर अलग रखें।
- 6
हाथ में थोड़ा सा तेल लें और आटा के कुछ हिस्से को थोड़ा सा चपटा कर लें, बीच में पर्याप्त स्टफिंग भरकर किनारों को इकट्ठा कर लें और इसे बंद कर लें
- 7
हर कचौरी के चारों तरफ़ से सूजी में लपेट लें
- 8
गर्म तेल में कचौरी को डालें
- 9
एक एक कर के कचौरी को मध्यम आंच पर गरम तेल में डीप फ्राई करें,गोल्डन ब्राउन होने तक
- 10
उन्हें ब्लॉटिंग पेपर पर निकाल लें।
- 11
पालक के तले हुए पत्तों को एक प्लेट में रखें और फिर उस पर कचौड़ी रखें और अनार के दानों के साथ गार्निश करें और अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स