कुकिंग निर्देश
- 1
आटे को 2 भागो में बाटे।
- 2
एक मे पालक प्यूरी व नमक काली मिर्च पाउडर मोइन डालकर आटा गूथे
- 3
दूसरे में बीटरूट नमक, काली मिर्च मोइन डालकर आता गूथे
- 4
आटे को ज्यादा नरम या सख्त नही गुथना है
- 5
पत्ती के लिए छोटी लोई लेकर बेले
- 6
बीच मे कट लगाए ओर बीच मे मोड़ ले
- 7
इन पतियो को तल लें
- 8
फूल के लिए लाल बीटरूट के आटे से पूरी बेले थोडी बड़ी इसमे से तीन छोटी पुरिया काट ले किसी ढकन की मदद से
- 9
अब तीनो को एक दूसरे के ऊपर रखे
- 10
एक छोटा 1 इंच का आयताकार पीस भी काटे उसे रोल करे
- 11
इस रोल को पुरियों के बीच मे उँगली से बीच मे हल्का दबाए
- 12
ऊपर से रोल रखे
- 13
अब पुरियों को चाकू से कट लगाए
- 14
इन कट को रोल के ऊपर फोल्ड करे
- 15
अब गर्म तेल में तल लें
- 16
आप चाहे तो कोई भी शेप में तल सकते है।
- 17
उसे रोल कर ले
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10138873




कमैंट्स