मुंगफली की कतली
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्ची मुंगफली को कढा़ही मे डाल कर धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक भून लें।
- 2
ठंडा करके मुंगफली के छिलके अलग करें और मिक्सी मे डाल कर पाउडर बना ले।
- 3
एक कढा़ही मे चीनी और 1 बड़ा चम्मच पानी डालें और चीनी के पिघलने तक पकाएं।
- 4
आंच धीमी कर के घी और मुंगफली का पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- 5
जब मिश्रण कढा़ही छोड़ने लगे तो गैस बंद करे और मिश्रण को लगातार चलाते रहे।
- 6
एक पोलीथीन को चिकना करें और ये मिश्रण उस पर डाले।
- 7
पोलीथीन को मोड़ - मोड़ कर मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लें और चिकना बना ले।
- 8
अब इस मिश्रण को पोलीथीन पर ही रोटी की तरह बेल लें।
- 9
इस पर कटा पिस्ता फैलाये और हल्का सा बेल लें।
- 10
अपने मनपसंद आकार में कतली को काट ले।
- 11
जब कतली अच्छे से सैट हो जाए तो पीस अलग -अलग कर ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10151934




कमैंट्स