राइस एंड नूडल्स इन कैबेज रोल्स

#CzarinasofKuchina
#टेकनीक
यह एक हेल्दी डिश है, बच्चों को राइस व नूडल्स बहुत पसंद होते हैं तो मैंने यहां कैबेज रोल्स बनाते हुए नूडल्स व राइस की ही स्टाफिंग कर दी है और रोल्स को स्टीम कर दिया है।
राइस एंड नूडल्स इन कैबेज रोल्स
#CzarinasofKuchina
#टेकनीक
यह एक हेल्दी डिश है, बच्चों को राइस व नूडल्स बहुत पसंद होते हैं तो मैंने यहां कैबेज रोल्स बनाते हुए नूडल्स व राइस की ही स्टाफिंग कर दी है और रोल्स को स्टीम कर दिया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें प्याज को भून लें, उसके बाद उसमें कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी को भी हल्का सा भून ले। अब सब्जियों में सारी सॉस और मसाले डालकर मिला लें।
- 2
अब तैयार सब्जियों को दो हिस्सों में बांट लें।
- 3
एक कढ़ाई में सब्जी को डालकर उसमें नूडल्स मिला ले और अच्छी तरह पका ले।
- 4
दूसरी कढ़ाई में बाकी सब्जियों में चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और पका लें।
- 5
पत्ता गोभी के पत्तों को गरम पानी में उबाल ले 10 मिनट के लिए।
- 6
बाद में पत्तो को रख दें ताकि वे ठंडे हो जाए और उनका पानी निकल जाए।
- 7
फिर एक पत्ता ले और उसमें दो चम्मच चावल डाल दे और इस तरह मोड़ दें ताकि उसमें से चावल निकले नहीं। इसी तरह हम पता गोभी के पत्ते में नूडल्स को भर कर अच्छी तरह मोड कर रोल बनाकर रख देंगे। इसी तरह हम बाकी पत्तों में भी नूडल्स व चावल भरकर रोल बना लेंगे।
- 8
अब एक कड़ाई में गर्म पानी करेंगे जब पानी गर्म हो जाएगा तो उसमें स्टैंड रखकर एक प्लेट रख देंगे और उसमें हम बने हुए रोल को रखकर 10 मिनट स्टीम लगाएंगे (हम स्टीमर में भी स्टीम लगा सकते हैं)।
- 9
ग्रेवी बनाने के लिए हम टमाटर प्यूरी को अच्छी तरह गर्म करेंगे और उसमें नमक, काली मिर्च वह मिक्सड हर्बस् डालकर उबाल लेंगे ताकि वह गाढ़ा हो जाए। अब तैयार ग्रेवी को हम एक बॉउल में डाल देंगे और उसमें तैयार कैबेज रोल्स को डालकर हरे धनिए से गार्निश करेंगे । तैयार है हमारे राइस व नूडल्स इन कैबेज रोल जिसे हम गर्मा गरम सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स