मूंगदाल की खस्ता कचौरी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
मूंगदाल की खस्ता कचौरी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
डेढ़ कप आटे में तीन चम्मच तेल और आधा चम्मच नमक डाल कर दोनों हाथों से अच्छे से मिला ले । जब आटे का लड्डू बनने लगे।
- 2
फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए अलग रख लें । अब एक प्लेट में हींग, जीरा, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, साबुत धनिया, अमचूर पाउडर, काजू टुकड़ी व किशमिश मूंग दाल की नमकीन सभी सामान निकाल कर रख लें । अब साबुत धनिया और सौंफ को हल्का हल्का भून लेंगे।
- 3
जब धनिया और सौंफ भुन जाए फिर उसमें हींग डाल कर भूनेंगे। फिर हल्का सा काजू को भी भून कर सभी सामग्री मिलाकर दाल के साथ मिक्सर में दरदरा पीस लेंगे।
- 4
अब उस दरदरे मिक्सर में लाल मिर्च किशमिश चीनी अमचूर पाउडर थोड़ा सा नमक और हर्ब्स
एक बड़ी चम्मच तेल के साथ सब कुछ अच्छे से मिला लेंगे। फिर एक छोटी सी पूरी बेल लें । - 5
अब उस पूरी में हाथ की सहायता से भरावन भरकर, कढ़ाई में धीमी आँच पर कचौरियां सुनहरा होने न तक तल लेंगे। और खट्टी मीठी चटनी के साथ परोसेंगें।
- 6
इन खस्ता कचौरियों को हम 20 से 25 दिन तक संभाल कर रख सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स