कस्टर्ड रोल (Custard roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में घी का मोयन दें।और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए मैदा का आटा गूंथ लें।और उसे थोड़ी देर ढककर रख दें।
- 2
अब एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर लें।एवं उसमे घी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- 3
इसके बाद एक बर्तन में चाशनी के लिए चीनी और पानी मिलायें।और गैस पर पकाने के लिए रखें और अच्छी तरह मिलाएं।
- 4
जब उबाल आ जाये तो उसमें केसर और इलायची पाउडर मिलायें।और दो तार की चाशनी बना लें।और गैस बंद करें।
- 5
अब मैदा के आटे की तीन बराबर लोइयाँ तोड़ लें।उन पर ज़ैल कलर एक एक बूंद डालें जैसा चित्र में दिखाया गया है।यदि आपके पास ये कलर नही हैं तो आप खाने वाले कलर थोड़े पानी मे घोल कर मैदा को अलग अलग हिस्से में बांटे और उस पानी से गूंथ लें।और इस तरह मिक्स करके लोई तैयार करें।
- 6
अब तीनो लोईयों को बेलें।इसके बाद सबसे पहले हरिई रोटी लें और उस पर कस्टर्ड पाउडर का घोल लगाएं।फिर पीली रोटी हरी के ऊपर रखें और उस पर कस्टर्ड पाउडर का घोल लगाएं।सबसे अंत मे लाल रोटी पीली के ऊपर रखें और उस पर भी कस्टर्ड पाउडर का घोल लगाएं।
- 7
इतना करने के बाद आप इन तीनों रोटियों को एक साथ रोल करें और जैसा चित्र में दिखाया है ऐसे शेप दें।और इसके बाद इस रोल की छोटी- छोटी लोई काटें।
- 8
फिर इन लोइयों को हाथ से दबाकर चित्र में दिखाई शेप दें।इसके बाद एक कड़ाही में घी गरम करें और ये तैयार रोल इसमें मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- 9
अब इन तैयार रोल्स को पहले से तैयार चाशनी जो कि थोड़ी ठंडी हो उसमें डाल दें।और जब चाशनी अच्छी तरह इसमें समा जाए तो इन्हें बाहर निकल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स