इला अडा स्वीट पाॅकेट

#Pakwangali
#टेकनीक
#स्टीमिंग इला अडा केरल का एक मीठा स्नैक्स है ।इसे चावल के आटे और पके चावल से बना कर नारियल और गुड भरकर हल्दी के पत्ते, केले के पत्ते मे रखकर भाप मे पकाया जाता है ।मैंने इसे केले के पत्ते मे पकाया है ।यह रेसिपी बहुत थोड़े से सामान से बनी है और सारा सामान हमे रसोई मे ही मिल जाता है बिना तेल और फ्राईंग के बनी हुई यह रेसिपी बहुत स्वादिष्ट और हैल्थ के लिए भी बहुत अच्छी है ।शाम को गर्म चाय के प्याले के साथ परोसे, चाय का स्वाद दुगुना हो जाएगा ।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक चौड़े बाउल मे चावल का आटा और नमक डाले और आवश्यकतानुसार उबलते हुए पानी से मुलायम गूंध ले ।और थोडा सा ठंडा होने के लिए रख दे ।
- 2
हाथों को घी या तेल लगाकर आटे को अच्छी तरह मुलायम कर ले।आटा मुलायम और स्मूथ होना चाहिए ।
- 3
एक पैन मे शक्कर डालकर उतना ही पानी डाले जितनी शक्कर भीग जाए और गाढ़ा घोल तैयार हो जाए।इसमे कद्दूकस किया नारियल डाले, इलायची पाउडर डाले ।इस मिक्सचर को दो से तीन मिनट तक तेज आग पर पकाए ।गैस बन्द करे और मिक्सचर को ठंडा होने दे ।
- 4
चावल के आटे के दो बराबर हिस्से करके पेड़े (लोई) बना ले।अब पेड़े को केले के पत्ते के बीचोंबीच रख कर हाथ की सहायता से पतली पूड़ी की तरह आकार दे ।
- 5
एक टेबल स्पून नारियल के मिक्सचर को पूड़ी के बीचोंबीच एक तरफ रखें और दूसरी तरफ से पत्ते सहित उठा कर नारियल के मिक्सचर को ढकते हुए अच्छी तरह किनारो से दबा दे।चारो तरफ से पत्ते से ढककर हल्का धागा लपेट दे।इसी तरह दूसरी लोई से भी बना ले।
- 6
अब इसे स्टीमर मे रख कर 10मिनट पकाए ।
- 7
10 मिनिट बाद बाहर निकाले और अच्छी तरह ठंडा होने पर ही खोले और बीच से काट ले ।
- 8
इला अडा स्वीट पाॅकेट परोसने के लिए तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स