चिली गोभी (Chilli Gobi Recipe in Hindi)
#त्यौहार
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन मे पानी लें और उसमें नमक डालकर उबलने दें.
- 2
उबले हुए पानी मे गोभी डालें, ज़ब गोभी पूरी भीग जाए तो थोड़ी देर बाद उसे एक बाउल मे निकाल लें.
- 3
एक बाउल मे कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च डालें. इन्हे अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें गोभी डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- 4
एक पैन मे तेल गर्म करें, अब उसमें गोभी के टुकड़ो को एक एक करके डालें और सभी टुकड़ो को डीप फ्राई कर लें. और गोभी को तेल मे से निकाल लें.
- 5
अब एक पैन मे 1चम्मच तेल डालकर गर्म करें, अब पैन मे अदरक और लहसुन डालें और इसे अच्छी तरह भून लें. अब इसमें प्याज़, हरीमिर्च, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, सिरका, रेड चिली सॉस, नमक और साबुत काली मिर्च डालें, और सभी सामग्री को अच्छी तरह भून लें.
- 6
अब इसमें फ्राई गोभी को डालकर अच्छी तरह मिलाए, अब इसमें पानी मे घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिलाए, 2-3 मिनट पानी सूखने तक पकाए,
- 7
बाद मे गैस बंद करें और सर्व करें. चिली गोभी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स