कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें। अब एक बड़े बर्तन में 4-5 कप पानी मध्यम आंच पर उबाल लें। पानी उबलने पर इसमें धुला हुआ पालक डालें। 5-6 मिनट तक उबालें।
- 2
अब उबलते पानी से पालक को निकाल कर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें।
- 3
अब उबले हुए पालक को पानी में से निकाल कर मिक्सर के जार में डालें, इसमें हरि मिर्च डाल कर पीस लें।
- 4
अब एक कढ़ाई में बटर गर्म करें। इसमें पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल के निकाल लें।
- 5
अब इसी कढ़ाई में जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची डाल कर कुछ सेकंड के लिए चलाते हुए पका लें।
- 6
कटा हुआ प्याज़ डाल कर सुनहरा होने तक पकाएं।
- 7
अब अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डाल कर चलाते हुए मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- 8
पिसा हुआ पालक और नमक डाल कर मिलाएं। जरूरत अनुसार पानी डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- 9
अब पनीर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल कर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पका लें।
- 10
फ्रेश क्रीम से सजा कर गरम गरम नान, चपाती या जीरा फ्राई चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स