चीजी पूरी (Cheese puri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात मे मैदा, आटा, किसा हुआ चीज, किसा हुआ पनीर, नमक, मिक्स हर्ब, चिली फ्लैक्स ले
- 2
सबको अच्छे से मिला ले
- 3
थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर एक सख्त आटा गुथे, आटे को 15 से 20 मिनट के लिए कवर कर के रख दे, 15 मिनट बाद नीबू के आकार की लोई ले और पतली पतली पुरी बेल ले
- 4
अब एक कड़ाई ले उसमे तेल डाले जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब एक एक करके पूरी डाले, पूरी हल्की भूरे रंग की होने तक तले
- 5
ऐसे ही सारी पूरी तल ले
- 6
हरी मिर्ची का अचार बनाने के लिए - एक पैन मे तेल गरम करे उसमे हींग, राई डाले जब राई तडकने लगे उसमे कटी हुई हरी मिर्ची डाले हल्दी पाउडर, और लाल मिर्च डाले, नमक डाले, विनेगर डाल कर गैस बंद कर दे
- 7
गरम गरम परोसे चीज पूरी को हरी मिर्ची के अचार के साथ परोसे के
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11310001










कमैंट्स