अंडा करी (Anda curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक तपेली या पैन मे दो ग्लास पानी डाले और फिर उसमे अंडा डाल दे और स्लो आंच मे 15मिनट तक उबले
- 2
अब अंडो को एक अलग बर्तन मे निकाल के ठन्डे पानी मे डाल दे ताकी उनका छिलका आसानी से निकल जाये
- 3
अब एक कड़ाई मे तेल डाले और फिर उसमे जीरा डाले और 2मिनट बाद प्याज़ डाले और थोड़ी देर भुने फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च कटी हुई डाल दे और पकने दे फिर उसमे टमाटर कटा हुआ डाले और नमक भी डाल दे और पकाये
- 4
अब मसाले मे हल्दी पाउडर लाल मिर्च धनिया भी डाले और कस्तूरी मेथी को हाथ से रगड़ के डाल दे और अच्छे से मिक्स करे
- 5
अब उसमे अंडे के अंदर का पीला भाग को निकाल कर उसमे डाले और अच्छे से मैश कर दे एकदम चिकना और फिर उसमे पानी एक ग्लास डाल दे
- 6
और अब उसमे अंडे के सफ़ेद भाग के छोटे छोटे टुकड़े करके डाल दे और गरम मसाला भी डाल दे हरी धनिया भी और 5मिनट पकाये
- 7
अंडा करी तैयार है इसको रोटी या चावल किसी के भी साथ खाये
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स