कुकिंग निर्देश
- 1
गुड़ को भिगो दीजिये गर्म पानी मे.किसी बर्तन में बाजरे का आटा लीजिये, आटे में तिल और 2 टेबल स्पून तेल मिला दीजिये. गुड़ के घोल की सहायता से पराठे के जैसा नरम आटा गूथिये. आटे को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
- 2
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगा लीजिए. आटे की पहले गोल लोई बनाइए और फिर दोनों हथेलियों की सहायता से इसे दबाकर बढ़ा लीजिए.टिक्की को गरम तेल में डालिये. एक-एक करके टिक्कियां बनाकर इसी तरह तेल में डाल दीजिए. इन टिक्कियों को पलट पलट कर धीमी और मीडियम आग पर अच्छी ब्राउन और कुरकुरी होने तक तल लीजिये. सिकी टिक्कियों को प्लेट में निकालकर रख लीजिये. इसी तरह से सारी बाजरे की टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिये.
- 3
बाजरे की टिक्कियों को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे बाजरे की टिक्की डिब्बे से निकालिये और चाय के साथ 15 दिन तक खाइये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स