इंस्टेंट मुरमुरे के गुलाब जामुन (Instant murmure ke gulab jamun recipe in Hindi)

#stayathome#post6
इंस्टेंट गुलाब जामुन (बिना मावा,ब्रेड,सूजी के)
लॉक डाउन की स्थिति में जब घर में सभी सदस्य हों खासतौर पर बच्चे..तो रोज़ ही सबकी अपनी फरमाइश रहती है.. ऐसे में मैंने हम सब के पसंदीदा गुलाब जामुन बनाए बिकुल अनोखे तरीके से..तो आप लोग भी ट्राई जरूर करें ।लाइक और शेयर तो बनता है

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मुरमुरे को मिक्सी में बारीक पीस लेंगे। इसे छन्नी से छानकर इसमें मिल्क पाउडर,मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएंगे।
- 2
दूध की मदद से मुलायम आटा गूथ लेंगे। ढककर 15 मिनट के लिए रख देंगे।
- 3
तब तक चाशनी बना लेंगे । इसमें तार नहीं बनाना है। सिर्फ चिपचिपी होने तक उबालें।इसमें इलायची पाउडर मिला दे।
- 4
अब थोड़ा से घी लेकर आटे को चिकना करेंगे।और छोटे छोटे गुलाब जामुन बना लेंगे। अंदर भरने के लिए मैंने यहां मिश्री ली है
- 5
तलने के लिए तेल गरम करके उसमें एक एक करके चार या पांच गुलाब जामुन डाले। बिल्कुल धीमी आंच करके सुनहरा होने तक तलें
- 6
गुलाब जामुन को गरम रहते ही हल्की गर्म चाशनी में डालते जाएंगे। सारे ऐसे ही बना ले। और गर्म गरम सर्व करें
- 7
बहुत ही मुलायम बनकर तैयार होते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)