रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe
Steps
- 1
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
- 2
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये.
- 3
एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है.
- 4
कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
- 5
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
- 6
सावधानियां:
- 7
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
- 8
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Similar Recipes
More Recipes
-

Maggie Conlon
-

Bushra Mazhar
-

Traditional Thali with Bajri Bhakhri
Darshana Patel
-

Mad Cook
-

Dean
-

Village Style Mix Spinach Sabji
Shital Jataniya
-

Nicky
-

Gabriel Ivarsson
-

Yuliya
-

Chef Shrubby
-

MOIST CHOCOLATE CAKE,Cocoa Ganache 😊
tanveer sayed
-

Lauren
-

sjs2020
-

Goji Berry Lime pool (no alcohol)
Debamita Chatterjee
-

Mittal Shah
-

Saori Fujimoto -

Gupta Mithlesh
-

Neelam Bhatiaparwani
-

kasundi_foodblogger
-

Himali Pujara
-

Pooja Soni
-

ALIN THOMAS
-

Hara Paratha Rolls/Palak Paneer Kathi Rolls
Neetu Sharma







Comments