छेना रसगुल्ला (Chena rasgulla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को उबालने रख दें,,
एक बरतन लें उसपर छलनी रखें और सूती कपड़े को बिछा दें - 2
दूध उबल जाए तब गैस बन्द कर दें और हिलाते हुए नीम्बू का रस धीरे धीरे डालें,,,,,,
इस तरह छेना बन जायेगा अब छान लें और दो से तीन बार धो लें जिससे नीम्बू की खटास निकल जाए - 3
अब छेने से सारा पानी दबाकर पानी निकाल दें और एक परत में निकाल लें और हाथो से खूब अच्छे से 5 से 6मिनट तक मसले,,,, अब छोटे छोटे गोले बना लें अब एक कुकर में पानी उबलने रखें
- 4
उबलते पानी में शक्कर डालें और शक्कर घुलने पर तेज़ आंच पर इसमें एक एक कर गोले डालें और कूकर को बन्द कर दें
- 5
तेज आँच पर एक सीटी लें और फिर सिम गैस पर 7 से 8 मिनट तक रखें और फिर गैस बन्द कर दें और कूकर की भाप निकाल कर कूकर खोले
- 6
गोले फूलकर दुगुने हो जाते हैं रसगुल्ले तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12372552






कमैंट्स