स्टीम्ड पनीर वेजीटेबल मोमोज (Steamed paneer vegetable momos recipe in Hindi)

स्टीम्ड पनीर वेजीटेबल मोमोज (Steamed paneer vegetable momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को छानकर पानी से नरम आटा लगा ले और 1घंटा सैट होने के लिये रख दे जब तक सारी सब्जियों को बारीक काट ले व पनीर को ग्रेट कर ले अब चटनी के लिये पैन गर्म करे और तेल डालकर हींग,जीरा,मेथी दाना चटका ले और प्याज लहसुन डालकर हल्के से भून ले
- 2
प्याज लहसुन के हल्के से भुन जाने के बाद उसमें हल्दी डालकर टमाटर धनिया पाउडर कशमीरी लाल मिर्च पाउडर,नमक,अमचूर डालकर मिलाये और अमिया को डालकर पकने रखे
- 3
टमाटर अच्छे से पकने के बाद इस मिश्रण को अलग निकाल कर ठंडा होने रखे जिसको बाद में पीस कर चटनी बना ले अब पैन में दुबारा तेल गर्म कर अदरक पेस्ट,प्याज डालकर हल्का भूने
- 4
अब इसमें बंदगोभी फूलगोभी शिमला मिर्च सिरका सोया सॉस नमक गर्म मसाला हरा धनिया मिलाकर अच्छे से फ्राई कर ले और पनीर मिला कर मिक्स करने के बाद अलग रख ले
- 5
स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदा में से लोयी बनाकर पूडी के आकार की बेल ले और स्टफिंग भरते हुये उसको चारों साइड से मोडते हुये ऊपर की साइड बंद कर दे इसी तरह सभी मोमोज बनाकर तैयार कर ले
- 6
अब भगोने में पानी गर्म कीजिये उसके ऊपर छलनी रखकर मोमोज रख दीजिये और ढाककर भाँप में पकाये
- 7
लीजिये तैयार है स्टीम्ड पनीर वेजीटेबल मोमोज विद चटनी गर्मा गर्म सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स