ड्राय पनीर बटर मसाला। (dry paneer butter masala recipe in hindi)

ड्राय पनीर बटर मसाला। (dry paneer butter masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में दो टी स्पून तेल डाल के राई और जीरे का तड़का लगाए। अब इसमें साबूत लाल मिर्च और सारे सूखे खड़े मसाले दाल दे। इस मसालो को 1 मिनिट तक भून लें। अब इसमें प्याज,काजू और टमाटर डाल के 3 से 4 मिनिट तक हिला के रोस्ट कर ले। बाद में मिश्रण को ठंडा होने के लिए साइड में रख ले।
- 2
अब उस मिश्रण को मिक्सी में पीस के ग्राइंड कर ले। अब एक पैन में दो टी स्पून तेल ले उसमे चपटी जीरा डाल के चेक करे की तेल गरम हुआ या नहीं। तेल गरम होने के बाद उसमें तेजपत्ता डाल के पीसा हुआ मिश्रण इसमें डाल दे। अब इसे किनारों से तेल अलग हो तब तक पकाए।
- 3
जब ये पेस्ट पक जाए तब किनारों से तेल अलग होने लगेगा अब इसमें घर की या बाजार की मलाई डाल दे और अच्छे से मिक्स कर के पकाए। अब फिर से किनारों से तेल अलग लगे तब पनीर डाल दे और हिलाते हुए 1 मिनिट तक पका लें। उसपे कसूरी मेथी डाल के हिला ले और इसे तंदूरी रोटी या चपाती के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स