ब्राउन राइस खीर केक (Brown rice kheer cake recipe in hindi)

कुछ समय से ब्राउन राइस फैशन में है सो हमारे घर भी आ गया ।किसी को पसंद नहीं आया । अभी कोरोना के कारण घर में खाने को ले कर नखरे कम हैं।जो मिले वो खाओ । सोचा क्यों न ब्राउन राइस का कुछ मीठा बनाऊं। ये खीर बनाई और अच्छी बनी ।सबने पसंद की । #Eid2020

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ब्राउन राइस धो लें। कुकर में 3 कटोरी पानी और ब्राउन राइस डालें ।1 चुटकी नमक और 1 चाय का चम्मच भर तेल पकते समय डालें। 6 सीटी तक पकायें और ठंडा होने रख दें।
- 2
बादाम और काजू काट लें ।मगज छोटे होते हैं ऐसे ही डाल दें । मगज न हो तो भी चलेगा । कढाई गैस पर रखें ।1 चम्मच घी डाल कर मेवे तल कर निकाल लें ।इसी कढ़ाई में सजावट वाले काजू भी तल लें।
- 3
अब कढाई में खोवा डाल कर भूनें और उसमें ब्राउन शुगर डाल कर मिलायें । फिर बने हुए ब्राउन राइस डालें। चावल बहुत गरम न हो । अब कटे तले मेवे डालें। खूब अच्छे से मिला लें और एक बर्तन में खाली कर लें ।
- 4
अब खीर केक तैयार हो गयी है। ये मिश्रण खीर की तरह पतला नहीं होगा। ये गाढ़ा होगा ।ये मीठा आप गरमा गरम भी खा सकते हैं और फ्रिज में रख कर ठंडा करके । फ्रिज में रखें तो सजावट के काजू सर्व करते समय डालें पहले नहीं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)