एगलेस वैनिला केक (Eggless vanilla cake recipe in hindi)

एगलेस वैनिला केक (Eggless vanilla cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध ले और उसमें एक कप मैदा मिला लें। अब दी हुई मात्रा के अनुसार बेकिंग पाउडर भी डाल दें और बेकिंग सोडा भी डाल दें १बूदं वनीला एसेंस डाल दें। चीनी को भी डाल दें जो पीसी हुई रखीं हैं मात्रानुसार।अब इसको मिक्सी में डालकर एक बेटर तैयार कर लें।
- 2
और अच्छी तरह मिक्स कर लें।अब तैयार बेटर को जिस किसी बर्तन में केक बनाना है उस बर्तन में बेटर डालने से पहले उसमें थोड़ा सा घी लगाकर उसमें थोड़ा मैदा लगा लें। अब तैयार बेटर इसमें डालने से पहले एक बार इसको झाड़ लें।अब बेटर इसमें डाल दें। अब गैस पर कूकर को गरम करें। उसमें रखकर ही तेज़ गरम करें। अब इसमें बेटर को रख दें। और कूकर को ढ़क्कन लगा लें। बीच-बीच में इसको चेक कर लें। अभी ये कच्चा है। चाकू को बीच में डालकर चेक कर लें। लगभग ४५ मिनट बाद यह ऐसा दिखता है। अब इसको कूकर में से निकाल लें। थोड़ा ठंडा
- 3
होने पर इसकी कोटिंग क्रीम, ड्राई फ्रूट्स से करें और इसको ठंडा होने के लिए फ्रीज में रखे। अब केक तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (12)