पंजाबी स्टाइल मां (उड़द) दाल (Punjabi style maa (Urad) dal recipe in Hindi)

पंजाबी स्टाइल मां (उड़द) दाल (Punjabi style maa (Urad) dal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबुत उड़द दाल को साफ कर लें अच्छे से धो लें।अब इसको कूकर में डालने से पहले पानी को कूकर में चढ़ा कर उबाल लें।अब हल्दी पाउडर और नमक डालकर साबुत मां (उड़द) छोड़ दें। साथ ही २ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट को भी डाल दें। और कूकर बन्द कर लें। और लगभग डेढ़ घंटे तक सीटी लगने पर गैस बंद कर लें।अब इसमें तड़का लगाने के लिए-पेन गैस पर गरम करें और इसमें १ कड़छी घी डालकर गरम कर लें और उसमें जीरा डाल चटका लें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें और लहसुन भून जाए तो इसमें प्याज़ भी डाल दें और गोल्डन ब्राउन
- 2
होने तक भूनें अब इसमें टमाटर पेस्ट डाल दें और स्वादानुसार नमक और मिर्च डाल दें अब बोइल दाल को भी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और एक उबाला दे। हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालकर सर्व करें। चपाती या फिर चावल के साथ परोसें। बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (16)