ब्रेड चीज़ बर्स्ट पिज़्ज़ा (Bread Cheese Brust pizza recipe in Hindi)

#पिज़्ज़ा
ब्रेड चीज़ बर्स्ट पिज़्ज़ा देसी ट्विस्ट
ब्रेड चीज़ बर्स्ट पिज़्ज़ा (Bread Cheese Brust pizza recipe in Hindi)
#पिज़्ज़ा
ब्रेड चीज़ बर्स्ट पिज़्ज़ा देसी ट्विस्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
सॉस बनाने की विधि एक पेन में थोड़ा तेल डाले गरम होने पर प्याज़ डालकर सेके
- 2
प्याज जब सिक जाए उसने टमाटर को पीसकर डाल दे साथ ही इसमें सूखे मसले डाल दे कसूरी मेथी,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर थोड़ी देर चलाते रहे जब टमाटर थोड़ा सिक जाए इसमें टमाटो कचप डाल दे इससे फल्वर बहुत ही अच्छा आएगा
- 3
इस सॉस को जब तक सेके जब तक की ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए फिर इसमें फ्रेश मलाई डाले थोड़ी देर चलाए हरा धनिया डाल कर गैस बंद कर दे सॉस तैयार है
- 4
टॉपिंग तैयार करे इसके लिए एक बाउल में पनीर के क्यूब कट कर के एक बाउल में ले पनीर के उपर 1टेबल स्पून दही,थोड़ी सी हल्दी,थोड़ी सी कसूरी मेथी,लाल मिर्च पाउडर ये सब डाल कर अच्छी तरह मिलाएं
- 5
शिमला मिर्च को क्यूब की तरह कट कर ले
- 6
पिज़्ज़ा बनाने के लिए 2 ब्रेड की स्लाइस ले दोनों ब्रेड के बीच में चीज़ सीलाइस रखे फिर उपर वाली ब्रेड पर को हमने सॉस बनाया है उसे लगाए फिर पनीर की टॉपिंग और शिमला मिर्च को रखे
- 7
अब आपका पिज़्ज़ा तैयार है बस इसे तवे पर बटर के साथ सेके
- 8
याद रखिए कि जिस तरफ से टॉपिंग रखी उस तरफ से नहीं देखना है पिज़्ज़ा सिर्फ नीचे की तरफ से ही सिकता है
- 9
अब आपका पिज़्ज़ा तैयार है इसे टोमाटोसॉस के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (8)