आम पन्ना मोहितो (Aam panna mojito recipe in Hindi)

Archana Bhargava @cook_20950781
आम पन्ना मोहितो (Aam panna mojito recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक खल बट्टे में पुदिने के पत्ते, चीनी, नींबूके टुकड़े, काला नमक और जीरा पाउडर डालें और अच्छे से कूट लें, नींबूके बीज नही होने चाहिए
- 2
अब कच्चे आम का पका हुआ गूदा लें, इसको बनाने के लिए 2 कच्चे आमों को छीलकर टुकड़े काट लें, फिर प्रेसर कुकर में थोड़े से पानी के साथ एक सीटी आने तक पका लें । ठंडा होने के बाद छान लें । एक कटोरी में 2 - 3 बड़ी चम्मच आम का गूदा लें और कटोरी भर पानी मिला लें, फीका आम पन्ना तैयार है
- 3
अब मोहितो बनाने के लिए एक कांच के गिलास में सबसे पहले खस सिरप डालें, उसके बाद कुटा हुआ मिश्रण डालें
- 4
अब ऊपर से आम पन्ना डालें, परोसने के लिए गिलास को एक ट्रे में रखें, एक नींबूकी फांक को गिलास के किनारे पर लगाएं, पुदिने के गुच्छे को भी सजा लें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12973286











कमैंट्स (9)