मनचाऊ सूप (Manchow soup)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में 1 लीटर पानी डालें फिर उसमें सारी सब्जियां डाल दें उसके बाद उसे अच्छे से 20 मिनट तक आधा पानी आधा होने तक उबलने दें फिर उसे छानकर सब्जी को अलग कर दें आपका स्टॉक तैयार है|
- 2
अब हक्का नूडल या मेरी को थोड़ा सा उबाल ले अब उबली हुई मैं गिया नूडल में थोड़ा सा मक्के का आटा मिलाएं और एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम होने रख दें फिर उसमें नूडल्स फ्राई कर दे|
- 3
फिर कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाले फिर उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें फिर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें उसके बाद सारी बची हुई सब्जियां डाल दें और स्टॉक डाल दें और थोड़ा उबलने दें |
- 4
फिर उसमें चिली सॉस, सोया सॉस और सिरका सॉस डाल दें अब उसमें स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्ची डाल दें| अब आपका मनचाऊ सूप तैयार है अब सूप को एक बाउल में निकाल ले और ऊपर से फ्राई किए हुए नूडल डाल के सर्व करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (3)